Thursday, 06 August 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम हुआ सक्रिय, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताते हुए 7 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 6 अगस्त को होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और पठानकोट में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, रूपनगर और मोहाली के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य अलर्ट वाले जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, हालांकि वहां किसी विशेष अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है।
इन 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
इन जिलों में भी बारिश के आसार
येलो अलर्ट के तहत गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।