Monday, 30 June 2025
पंजाब
Punjab Weather: पंजाब के 18 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सभी बांधों में जलस्तर बढ़ा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update News: देश में मानसून (Monsoon) सक्रिय हो गया है। पहाड़ी राज्यों में तबाही मच गई है। मैदानी इलाकों में जलभराव और नदियों में बाढ़ (Flood) जैसी स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब (Punjab) में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है। बारिश का सिलसिला इस हफ्ते के पहले हिस्से तक जारी रह सकता है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बीते दिन फिरोजपुर में 54.5 मिमी, मोगा (Moga) में 32 मिमी और पठानकोट (Pathankot) में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में औसतन 0.7 डिग्री की गिरावट आई है।
[caption id="attachment_76105" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Weather[/caption]
Monsoon Weather Alert[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Weather Himachal Pradesh[/caption]
Jalandhar Weather[/caption]
फ्लैश अलर्ट जारी
मौसम विभाग (IMD) ने 18 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी किया है। शाम 5 बजे तक संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में बारिश की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम मौसम विभाग के अनुसार राज्य में हालात सामान्य बने हुए हैं। सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में 35.9 डिग्री, लुधियाना में 35.5 डिग्री, पटियाला में 35 डिग्री, गुरदासपुर में 34 डिग्री व फिरोजपुर में 36 डिग्री दर्ज किया गया। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"]
Monsoon Weather Alert[/caption]
जारी रहेगी बारिश
पंजाब (Punjab) में जुलाई के पहले हफ्ते तक भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 जून को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30 जून और 1 जुलाई को यह बारिश राज्य के अधिकतर इलाकों तक फैल सकती है और उसके बाद भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार संगरूर व पटियाला में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मानसा, बरनाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर और पठानकोट में यलो अलर्ट जारी रहेगा। जबकि अन्य जिलों में हालात सामान्य रहेंगे। [caption id="attachment_73391" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
मूसलाधार बारिश की चेतावनी
29 से 30 जून के बीच कुछ जिलों में बहुत भारी वर्षा, यानी 12 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश की चेतावनी दी गई है। यह स्थिति निचले इलाकों में जलभराव और फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। मौसम विभाग ने पटियाला, संगरूर, गुरदासपुर, होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों को इस दौरान विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है।बांधों के जलस्तर में हो रही वृद्धि
27 जून तक के मिले आंकड़ों के अनुसार पंजाब, हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश के बाद प्रमुख डैमों के जलस्तर में सुधार आया है। पोंग डैम का जलस्तर 1295.53 फीट दर्ज किया गया है, जो इसके अधिकतम स्तर 1390 फीट से लगभग 94.5 फीट नीचे है। इसके जलस्तर में 2.58 फीट की वृद्धि दर्ज की गई। [caption id="attachment_76473" align="aligncenter" width="1200"]
Weather Himachal Pradesh[/caption]