ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 28 November 2025

Punjab Weather: पंजाब के 6 जिलों में अलर्ट जारी, कोल्ड वेव को लेकर मौसम विभाग की पढ़ें एडवाइजरी

Punjab Weather: पंजाब के 6 जिलों में अलर्ट जारी, कोल्ड वेव को लेकर मौसम विभाग की पढ़ें एडवाइजरी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather old Wave Yellow Alert News Update: पंजाब में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के छह जिलों—फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगा—में कोल्ड वेव (शीत लहर) का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब (Punjab) में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। [caption id="attachment_92550" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

फरीदकोट सबसे ठंडा

फरीदकोट आज राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिसके बाद इसमें फिर से गिरावट आ सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

कई शहरों का AQI 100 पार

ठंड के साथ-साथ पंजाब और चंडीगढ़ में वायु गुणवत्ता भी खराब हो रही है। अधिकांश स्थानों पर AQI 100 के पार दर्ज किया गया है।

शहर की हवा प्रदूषित

  • अमृतसर: AQI 114
  • बठिंडा: 78
  • जालंधर: 128
  • खन्ना: 109
  • मंडी गोबिंदगढ़: 123
  • पटियाला: 148
  • रूपनगर: 60
  • चंडीगढ़ में भी हवा प्रदूषित पाई गई—
  • सेक्टर-22: AQI 84
  • सेक्टर-25: 107
  • सेक्टर-53: डेटा उपलब्ध नहीं
[caption id="attachment_89583" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

मौसम विभाग की सलाह

राज्य में बढ़ती ठंड और बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचने की।