ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 27 September 2026

Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आज बदलेगा मौसम, गरज-चमक की संभावना; मानसून में 38% कमी

Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आज बदलेगा मौसम, गरज-चमक की संभावना; मानसून में 38% कमी

डेली संवाद, मोहाली। Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में बारिश (Rain) के बाद तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 सितंबर को पंजाब के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

16 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।तरनतारन, मोगा, बरनाला और संगरूर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, पंजाब के किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

चंडीगढ़ में भी बारिश और आंधी के आसार

चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पंजाब के औसत तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ तक पहुंची मानसून की विदाई रेखा

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है।

27 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 28 और 29 सितंबर को भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके बाद पंजाब में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

बारिश से बिजली की मांग घटने की उम्मीद

मौसम ठंडा होने के साथ पंजाब में बिजली की मांग में भी कमी आने की संभावना है। राज्य में बिजली की मांग 11,159 मेगावाट रही, जबकि खपत 6,339 मेगावाट दर्ज की गई। पंजाब में 4,823 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ, जबकि निर्धारित बिजली 7,127 मेगावाट थी।