ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 02 February 2026

Punjab Weather: पंजाब के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 9 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

Punjab Weather: पंजाब के 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 9 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Alert News: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य में सोमवार को मौसम विभाग ने 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरे की स्थिति अधिक गंभीर रहने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब (Punjab) में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं बठिंडा (Bathinda) में सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं, आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की भी चेतावनी जारी हुई है। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब (Punjab) के अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। हालांकि रात के तापमान में आगामी दिनों में फिर गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने जिन 11 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें अमृतसर (Amritsar), कपूरथला (Kapurthala), जालंधर (Jalandhar), बठिंडा (Bathinda), लुधियाना (Ludhiana), बरनाला (Barnala), मानसा (Mansa), संगरूर (Sangrur), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला (Patiala)और मलेरकोटला शामिल हैं। [caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

घने कोहरे का अलर्ट

इन इलाकों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और फॉग लाइट्स का उपयोग करने की सलाह दी है।

9 जिलों में बारिश के आसार

इसके अलावा पंजाब (Punjab) के 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। [caption id="attachment_99028" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी

रविवार को अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में घनी से घनी धुंध दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में दृश्यता घटकर 0 से 50 मीटर तक रह गई। बठिंडा में सुबह के समय दृश्यता शून्य दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जिससे हाईवे और शहर की सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और स्कूल जाने वाले बच्चों व दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कहां कितनी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को फरीदकोट में 0.1 मिमी, मानसा में 4.3 मिमी, पठानकोट में 0.3 मिमी, पटियाला में 0.3 मिमी, रूपनगर में 0.5 मिमी, संगरूर में 0.4 मिमी और मोहाली में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 19.2 से 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 से 11.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। [caption id="attachment_90865" align="aligncenter" width="1200"] Rain Alert In Punjab Rain Alert In Punjab[/caption]

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह जमीन से करीब 3 से 6 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवा के चक्र के रूप में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती प्रभाव, जो पहले उत्तर राजस्थान में स्थित था, अब दक्षिण हरियाणा और आसपास के उत्तर राजस्थान में पहुंच गया है। इसका असर करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक देखा जा रहा है। इसके चलते पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बदलाव आ रहा है। वहीं 5 फरवरी 2026 की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

तापमान में और गिरावट के आसार

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को राज्य के कुछ गिने-चुने इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। [caption id="attachment_89583" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

आगे का पूर्वानुमान

  • 3 फरवरी: अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। मौसम शुष्क रहेगा।
  • 4 फरवरी: इन जिलों में फिर से घने कोहरे की संभावना, मौसम शुष्क बना रहेगा।
  • 5 फरवरी: बारिश या धुंध को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।