ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 February 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में भारी बारिश, तूफान का अलर्ट; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक एंटी-साइक्लोन सर्कुलेशन बन रहा है। इसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

मौसम विभाग ने कहा कि 23 फरवरी तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में आज देर रात से भारी बारिश हो रही है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उड़ीसा में कई जगहों पर 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में तापमान और गिरने की संभावना है।