ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 June 2025

Punjab Weather Update: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने पंजाब में जारी किया रेड अलर्ट, जाने कब होगी बारिश

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: इन दिनों पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana) और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भयानक गर्मी ने लोंगो का हाल बेहाल कर दिया है।

जिलों में रेड अलर्ट जारी

वहीं मौसम विभाग ( IMD ) ने पंजाब के फिरोजपुर, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी जैसे जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इन इलाकों में स्थिति सामान्य से कहीं ज्यादा खराब है। हरियाणा और पंजाब के अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के बठिंडा में तो हालात और भी खराब हैं। कल यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है।

18 जून से पहले बारिश की संभावना नहीं

हालांकि 14 जून के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, जब हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में गर्मी थोड़ी कम हो सकती है। हालांकि 18 जून से पहले बारिश की संभावना नहीं है, जिसके कारण स्थिति में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है।