Tuesday, 25 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Weather Update: पंजाब में सुबह से हल्की बारिश शुरू, मौसम विभाग ने 6 जिलों में जारी किया अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज मौसम ने करवट ली है। दरअसल आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते पंजाब में सुबह हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदलेगा।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
पिछले 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि, यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा
मौसम विभाग के मुताबिक आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आने वाले 2 से 3 दिनों में पंजाब में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 26 तारीख के बाद दिखेगा। पंजाब में 26 से 28 फरवरी तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश के निकटवर्ती जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर और नवांशहर में 26 जनवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है।