Saturday, 21 June 2025
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग ने 6 दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट, आंधी के साथ होगी भारी बारिश
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update
पंजाब (Punjab) में बारिश से 1.7 डिग्री पारा गिर गया है। इससे यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक 40.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
weather update[/caption]
साथ ही मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब व हरियाणा में मानसून के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं, जिसके चलते अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्यों में प्रवेश कर सकता है।
शुक्रवार को पंजाब में प्रमुख तौर से पठानकोट में 15.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम न्यूनतम पारा 26 डिग्री का रूपनगर का दर्ज किया गया।
यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज से छह दिन के लिए पंजाब ( Punjab ) में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश पड़ने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पंजाब के 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, जिनमें अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला शामिल हैं। [caption id="attachment_52909" align="alignnone" width="800"]