ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 18 February 2026

Punjab Weather Update: आंधी, बारिश और ओलों की संभावना, पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट; चंडीगढ़ में ठंडक बढ़ी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, मोहाली। Punjab Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने मंगलवार, 18 फरवरी को पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। [caption id="attachment_65616" align="aligncenter" width="800"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

आंधी चलने की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज के साथ बिजली चमकने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

चंडीगढ़ में भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और बारिश का माहौल बना हुआ है। सेक्टर-48 में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। हालांकि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मानसा में सर्वाधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

तापमान में 2 से तीन डिग्री की बढ़ोतरी

मौसम विभाग (IMD) के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद आगामी दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 19 फरवरी से 23 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है और इस दौरान किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है, जो लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इन प्रणालियों के असर से ही राज्य में मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।