Thursday, 27 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab Weather Update: पंजाब के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, ओलावृष्टि की भी संभावना
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
आज पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। राज्य में अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
तापमान में 3 डिग्री की कमी
राज्य में सबसे अधिक तापमान अबोहर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। लेकिन उसके बाद तापमान में करीब 3 डिग्री की कमी आएगी।
वहीं, बीते दिन पठानकोट में 1.8 मिमी, गुरदासपुर में 1.7, अमृतसर में 0.7 और होशियारपुर में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, एसबीएस नगर में बारिश दर्ज की गई।

आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मनसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।