Thursday, 01 January 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब के कई इलाकों में सुबह से बारिश, ठंड में इजाफा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab Weather Alert News: पंजाब और चंडीगढ़ में नए साल की शुरुआत गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज के साथ हुई। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई। चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि शीत लहर और घना कोहरा लगातार बने रहने से आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया।
मौसम विभाग पहले ही पंजाब
(Punjab)
में घने कोहरे, हल्की बारिश और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली।
[caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Rain Alert In Punjab[/caption]
आने वाले दिनों के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में फिर से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Punjab Weather Update[/caption]
गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग के मुताबिक 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गुरदासपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने दृश्यता को बेहद कम कर दिया है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर खासा असर पड़ा। गुरुवार सुबह अमृतसर और चंडीगढ़ में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में केवल 10 मीटर और पटियाला में 20 मीटर तक दृश्यता रही। इसके अलावा हलवारा, गुरदासपुर, पठानकोट, बठिंडा और बल्लोवाल सौंकड़ी में भी 50 मीटर से कम दृश्यता रिकॉर्ड की गई। [caption id="attachment_88948" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
कई ट्रेने और फ्लाइट प्रभावित
खराब दृश्यता के चलते कई ट्रेनों और उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा, वहीं सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मौजूदा मौसम प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि इस समय उत्तर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो ऊपरी वायुमंडल में प्रभावी बना हुआ है। इसके साथ ही मध्य वायुमंडलीय स्तर में एक लंबी हवा की पट्टी बनी हुई है, जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण पंजाब और आसपास के इलाकों में ऊंचाई पर तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि उत्तर हरियाणा और उससे सटे क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का प्रभाव बना हुआ है। [caption id="attachment_89583" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
मौसम विभाग की चेतावनी
इन परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’
वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा और लुधियाना में कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के कुछ इलाकों में ‘कोल्ड डे’ यानी ठंडा दिन रहने की संभावना है।यहां होगी बारिश
गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में भी कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। [caption id="attachment_90865" align="aligncenter" width="1200"]
Rain Alert In Punjab[/caption]
आने वाले दिनों के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में फिर से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।