ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 17 June 2025

Punjab Weather: पंजाब के 8 जिलों के लिए फिर जारी हुआ अलर्ट, पढ़ें चेतावनी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather: Monsoon in Punjab- पंजाब (Punjab) का मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी पंजाब (Punjab) में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।

आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून तक राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मानसून की गति अच्छी है, जिससे अनुमान है कि 25 से 30 जून के बीच पंजाब (Punjab) में मानसून (Monsoon) दस्तक दे देगा। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"] Monsoon Weather Alert Monsoon Weather Alert[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

8 जिलों में बारिश की संभावना

मानसून फिलहाल तय समय से एक सप्ताह आगे चल रहा है। अगर मानसून की गति ऐसी ही रही तो इस महीने के अंत तक पंजाब में मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। [caption id="attachment_74105" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

इन जिलों के लिए अलर्ट

जिसने आज पंजाब के 8 जिलों पटियाला, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, धीरे-धीरे होशियारपुर, मोहाली, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के इलाकों में मौसम फिर से सक्रिय हो सकता है।