ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 November 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें बारिश को लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे दिन और रात दोनों समय मौसम ठंडा बना हुआ है।

बारिश की संभावना नहीं

वहीं पश्चिमी विक्षोभ की निष्क्रियता के कारण बारिश की संभावना नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, तापमान सामान्य के करीब ही रहेगा। [caption id="attachment_92551" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, अगले दो हफ़्तों तक पंजाब में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिसका मतलब है कि प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान होने की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और पराली जलाने से बचने का आग्रह किया गया है। मौसम विभाग के मुकाबले तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नतीजतन, राज्य के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ तापमान 29.9 डिग्री रहा।