Monday, 15 December 2025
पंजाब
Holidays: पंजाब के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holidays: पंजाब (Punjab) के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।
सर्दी की छुट्टियों का ऐलान
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) के सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा इसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अनुसार, पंजाब के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। बता दे कि ये फैसला बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया है।