Thursday, 03 July 2025
पंजाब
Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में मौत, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
डेली संवाद, कनाडा। Canada News:
विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब के युवक की मौत हो गई है।
मृतक हरकमल सिंह ग्रेवाल की फाइल फोटो[/caption]
युवक की कनाडा में मौत
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की कनाडा ( Canada ) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हरकमल सिंह ग्रेवाल (26) के रूप में हुई है जोकि लुधियाना (Ludhiana) के गांव दाद का रहने वाला बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि हरकमल सिंह की दिल का दौरा पड़ना से मौत हुई है। हरकमल सिंह साढ़े तीन साल पहले कनाडा (Canada) गया था और वहां टोइंग वैन ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था लेकिन बीती रात उसको दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। [caption id="attachment_76889" align="alignnone" width="1200"]
मृतक हरकमल सिंह ग्रेवाल की फाइल फोटो[/caption]