ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 June 2026

Punjab News: पंजाब के युवक की इंग्लैंड में मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
पंजाब की युवती की विदेश में हत्या
डेली संवाद, समाना। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोजगार की तलाश के लिए विदेश गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की इंग्लैंड (England) में ब्रेन अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय रविंद्र कुमार, पुत्र कमलेश कुमार, निवासी इंद्रापुरी, स्टेट बैंक स्ट्रीट, समाना के रूप में हुई है जो रोजी रोटी कमाने के लिए विदेश गया था। [caption id="attachment_21276" align="aligncenter" width="1200"] मृतक युवक की फाइल फोटो मृतक युवक की फाइल फोटो[/caption]

चार साल पहले गया था इंग्लैंड

बताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार करीब 4 साल पहले बेहतर रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गया था। वहां अचानक उसे ब्रेन अटैक आया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह करीब 2 दिन तक अस्पताल में उपचाराधीन रहा, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं बेटे की मौत की जानकरी मिलते ही घर में मातम छा गया है और माता-पिता का रोकर बुरा हाल हो गया है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों ने बेटे के शव को पंजाब लाने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।