Monday, 02 February 2026
पंजाब
Punjab News: रोजी-रोटी कमाने विदेश गए पंजाब के युवक की रहस्यमयी हालातों में मौत
डेली संवाद, गुरदासपुर।
Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोजी रोटी कमाने विदेश गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की सऊदी अरब (
Saudi Arabia
) में रहस्यमयी हालात में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 36 वर्षीय मंदीप सिंह के रूप में हुई है जो गुरदासपुर के गांव नत्थू खैहरे का रहने वाला बताया जा रहा है।
परिवार ने बताया कि उन्हें सऊदी अरब से एक वीडियो मिला है, जिसमें मंदीप सिंह बीमार हालत में दिख रहा है और एक व्यक्ति उसके इलाज के बारे में बात करता हुआ सुनाई दे रहा है। परिवार ने सऊदी अरब सरकार से अपील की है कि मंदीप सिंह की मौत की पूरी जांच की जाए, ताकि सच सामने आ सके कि उसकी मौत कैसे हुई।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
जनकारी अनुसार मंदीप सिंह दो महीने पहले ही रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गया था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। युवक के पिता ने बताया कि मंदीप सिंह को कर्ज लेकर और जमीन गिरवी रखकर सऊदी अरब भेजा गया था।