ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 19 May 2026

Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब की युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की यूके ( UK ) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 24 साल के युवक अर्शदीप सिंह पुत्र जगदेव सिंह के रूप में हुई है जो फाजिल्का के गांव मम्मू खेड़ा का रहने वाला था। [caption id="attachment_111226" align="aligncenter" width="1200"] मृतक युवक की फाइल फोटो मृतक युवक की फाइल फोटो[/caption]

4 साल पहले गया था यूके

परिवार वालों ने बताया कि अर्शदीप सिंह करीब 4 साल पहले स्टडी वीजा (Study Visa) पर UK गया था। अब उसे वर्क परमिट मिल गया था और अर्शदीप सिंह वहां कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा था। कल सुबह जब अर्शदीप सिंह नहीं उठा तो उसके रूममेट दोस्तों ने उसे जगाया। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा इस दौरान जब वह नहीं उठा तो उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अर्शदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जैसे ही उसकी मौत की खबर गांव में पहुंची तो मातम छा गया और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।