Monday, 09 February 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में दिल का दौरा पड़ने से मौत, मां-बाप का था इकलौता बेटा
डेली संवाद, संगरूर।
Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की यूके (
UK
) में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है और वह संगरूर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था।