ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 29 June 2026

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में पानी में डूबने से मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

पंजाब के युवक की विदेश में मौत
पंजाब के युवक की विदेश में मौत
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की यूरोप के स्लोवाकिया (Slovakia) में पानी में डूबने से मौत हो गई है। वहीं मृतक युवक की पहचान गुरसेवक सिंह (24) के रूप में हुई है जो अमृतसर के अजनाला का रहने वाला बताया जा रहा है। [caption id="attachment_22279" align="aligncenter" width="1200"] मृतक गुरसेवक सिंह की फाइल फोटो File Photo Of Gursewak Singh[/caption]

वर्क परमिट पर गया था स्लोवाकिया

बताया जा रहा है कि गुरसेवक सिंह आठ महीने पहले वर्क परमिट पर स्लोवाकिया गया था। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम का माहौल छा गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं मृतक के परिजनों ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास से अपील की है कि गुरसेवक सिंह के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाए।