Wednesday, 17 December 2025
पंजाब
Punjab: जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव में AAP की बंपर जीत, काउंटिंग सैंटर पर जमकर बवाल
डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना।
Punjab Zila Parishad Block Samiti Election Vote Counting Live Update: पंजाब में जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। इस दौरान कई काउंटिंग सैंटर पर जमकर बवाल हुआ है। अकाली दल के नेताओं ने सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाया है।
पंजाब
(Punjab)
में आज (17 दिसंबर) को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों में से 15 AAP की जीत हुई है। बाकी जगहों पर भी आम आदमी पार्टी ही नजर आ रही है। दूसरे नंबर कहीं कांग्रेस है तो कहीं अकाली दल के प्रत्याशी हैं।
[caption id="attachment_74271" align="aligncenter" width="1200"]
Aam Aadmi Party[/caption]
Zila Parishad and Block Samiti Elections[/caption]
Aam Aadmi Party[/caption]
AAP की बड़ी जीत
इसी तरह ब्लॉक समिति की कुल 2838 सीटों में से 249 पर AAP की जीत हुई है। 1-1 सीट पर कांग्रेस, अकाली दल और अन्य आगे है। आपको बता दें कि जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव के लिए वोटिंग 14 दिसंबर को हुई थी, जिसमें 40 फीसदी मतदान हुआ था।यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
ब्लॉक समिति रोपड़ के जोन 1 में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत हुई है। वहीं, मोगा में ब्लाक समिति के जोन नंबर 1 में कांग्रेस की पवनदीप कौर 158 वोटों से जीतीं। मोगा ब्लॉक समिति दोलतपुरा जोन में शिरोमणि अकाली दल के गुरदर्शन सिंह ढिल्लों 9 वोटों से जीते हैं।लुधियाना में जमकर हंगामा
खबर आ रही है कि लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के जीटीवी कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में हंगामा मच गया। शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पटियाला के नाभा रोड पर भी यही आलम दिखा। [caption id="attachment_80144" align="aligncenter" width="1200"]
Zila Parishad and Block Samiti Elections[/caption]