ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 14 November 2025

Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

Canada News: पंजाब के युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत, परिवार का था इकलौता बेटा
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

स्टडी वीजा पर गया था कनाडा

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की कनाडा ( Canada ) में मौत हो गई है। वहीं मृतक की पहचान दिलप्रीत सिंह, पुत्र थानेदार मनजीत सिंह के रूप में हुई है जो छह साल पहले स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा गया था। [caption id="attachment_87822" align="alignnone" width="1200"] Died Died[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद दिलप्रीत वहां पर ट्रक चलाने का काम करता था। वहीं बीती वह ब्रैम्पटन (Brampton) की ओर ट्रक चला रहा था कि अचानक सड़क पर खड़े एक अन्य ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

माता-पिता का इकलौता बेटा था दिलप्रीत

इस हादसे में दिलप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दिलप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई है और माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।