ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 30 July 2025

Punjab News: विदेश में पंजाब के युवक की मौत, दोस्तों के साथ बीच पर गया था नहाने, पानी में डूबा

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।

युवक की मास्को में मौत

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के युवक की मास्को ( Moscow ) में मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान साईं ध्रुव कपूर के रूप में हुई है जिसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है जो रूस (Russia) में पढ़ाई के लिए गया था। [caption id="attachment_80015" align="alignnone" width="1200"] मृतक की फाइल फोटो मृतक की फाइल फोटो[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बताया जा रहा है कि साईं ध्रुव कपूर अपने दोस्तों के साथ मास्को (Moscow) से करीब 50 किलोमीटर दूर बीच पर नहाने गया था। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और साईं ध्रुव कपूर और उसका दोस्त पानी में डूब गए। दोस्तों ने तुरंत बचाव करते हुए साई ध्रुव कपूर और उसके दोस्त को बाहर निकाला।

पेट और दिमाग में चला गया पानी

ध्रुव का दोस्त तो बच गया लेकिन ध्रुव की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों के अनुसार उसके पेट और दिमाग में पानी चला गया था। दो दिन तक ध्रुव कोमा में रहा, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि ध्रुव एक साल पहले रूस में पढ़ाई के लिए गया था। वहीं जवान बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।