ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 September 2026

Punjab News: कनाडा गई पंजाबी मॉडल पर पति के आरोप: ₹28 लाख खर्च कर भेजा विदेश, अब दूसरे युवक के साथ लिव-इन में रहने का दावा

Punjab News: कनाडा गई पंजाबी मॉडल पर पति के आरोप: ₹28 लाख खर्च कर भेजा विदेश, अब दूसरे युवक के साथ लिव-इन में रहने का दावा

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब के होशियारपुर जिले के चब्बेवाल क्षेत्र से सामने आए एक मामले में एक पति ने अपनी पत्नी पर उसे छोड़ने और कनाडा (Canada) में किसी अन्य युवक के साथ रहने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि करीब चार साल पहले स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा गई उसकी पत्नी अब उससे बातचीत नहीं करती।

पति के मुताबिक, उसकी पत्नी फिलहाल कनाडा (Canada) के ब्रैम्पटन (Brampton) में किसी अन्य युवक के साथ कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। वहीं, अब पत्नी की ओर से तलाक का केस भी दायर किया गया है। पति का दावा है कि उसने पत्नी को कनाडा भेजने से लेकर वहां उसके शुरुआती खर्चों तक में लाखों रुपये खर्च किए।

मार्च 2019 में हुई थी शादी

चब्बेवाल के गांव सीणा निवासी नवजीत सिंह मान के मुताबिक, उसकी शादी मार्च 2019 में होशियारपुर की रहने वाली राजप्रीत कौर मठारू के साथ हुई थी। नवजीत का कहना है कि राजप्रीत के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए शादी का खर्च उठाने के साथ-साथ उसे कनाडा भेजने की प्रक्रिया और फीस का खर्च भी उसके परिवार ने किया।

शादी के कुछ महीनों बाद सितंबर 2019 में राजप्रीत कौर स्टडी वीजा (Study Visa) पर कनाडा (Canada) चली गई और ब्रैम्पटन में रहने लगी। पति के अनुसार, कनाडा जाने के बाद शुरुआती दौर में दोनों के बीच बातचीत और रिश्ते सामान्य रहे।

करीब 28 लाख रुपये से अधिक भेजे

नवजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पत्नी को कनाडा भेजने के बाद भी उसने उसकी आर्थिक मदद जारी रखी। उसके मुताबिक, भारत से कनाडा भेजने की प्रक्रिया से लेकर बाद में वहां रहने और अन्य जरूरतों के लिए उसने करीब 28 लाख रुपये से अधिक की रकम भेजी।

वर्क परमिट मिलने के बाद रिश्तों में आई खटास

नवजीत के अनुसार, पत्नी की पढ़ाई पूरी होने के बाद जब उसे कनाडा में वर्क परमिट (Work Permit) मिल गया तो उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। पति का दावा है कि इससे पहले तक दोनों के बीच बातचीत होती थी, लेकिन वर्क परमिट मिलने के बाद पत्नी ने उसे कनाडा बुलाने से संबंधित जरूरी दस्तावेज और जानकारी भेजना बंद कर दिया।

नवजीत का कहना है कि उसने कई बार पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे उसने फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। इसी दौरान उसे पता चला कि राजप्रीत कौर ब्रैम्पटन में रेशम नाम के एक युवक के साथ रह रही है।

दहेज के झूठे केस की धमकी देने का आरोप

नवजीत ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने पत्नी के परिवार से इस मामले को लेकर बातचीत की तो उसकी समस्या का समाधान करने के बजाय उसे और उसके परिवार को दहेज का झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकियां दी गईं।

सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है पत्नी

नवजीत के मुताबिक, उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और लोकप्रिय है। उसने दावा किया कि राजप्रीत कौर कई पंजाबी गानों में मॉडल के तौर पर भी नजर आ चुकी है और सोशल मीडिया पर उसकी अच्छी-खासी पहचान है।