Tuesday, 18 November 2025
पंजाब
Babbu Maan: पंजाबी सिंगर बब्बू मान की बढ़ी मुश्किलें, हिंदू संगठनों में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग
डेली संवाद, चंडीगढ़। Babbu Maan:
पंजाबी सिंगर बब्बू मान (Babbu Maan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बब्बू मान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बब्बू मान के खिलाफ बेअदबी की शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) के हिंदू संगठनों ने बब्बू मान ( Babbu Maan ) के खिलाफ बेअदबी की शिकायत दर्ज करवाई है। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुए मां चिंतपूर्णी महोत्सव में बब्बू मान ने बेअदबी की है।