Saturday, 29 November 2025
पंजाब
Singer Hassan Manak: मशहूर पंजाबी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया रेप का केस
डेली संवाद, कपूरथला।
Singer Hassan Manak: पंजाबी सिंगर हसन मानक (Hassan Manak) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हसन मानक के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने अब रेप की धाराएं जोड़ दी हैं।
Hassan Manak[/caption]
पीड़िता ने कुछ महीने पहले फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी ने खुद को सिंगर और सेलिब्रिटी बताकर उसका विश्वास जीता, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और घरेलू हिंसा का केस भी उसके खिलाफ लंबित था।
दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर हसन मानक (Hassan Manak) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने अब उनके खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं। धोखाधड़ी मामले में जांच के दौरान दर्ज बयानों में रेप की बात सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
बता दे कि पुलिस ने उन्हें 13 नवंबर को गिरफ्तार किया था। NRI महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप है कि उन्होंने बिना तलाक दिए दूसरी शादी की और पीड़िता के गहने बेच दिए। अदालत ने उन्हें पेश किए जाने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। [caption id="attachment_95211" align="alignnone" width="1200"]
Hassan Manak[/caption]
पीड़िता ने कुछ महीने पहले फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी ने खुद को सिंगर और सेलिब्रिटी बताकर उसका विश्वास जीता, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और घरेलू हिंसा का केस भी उसके खिलाफ लंबित था।