Sunday, 07 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाबी युवक की अमेरिका में मौत, दो बहनों का इकलौता था भाई
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद पाले एक और पंजाबी के युवक की मौत हो गई। दरअसल, अमृतसर (Amritsar) के युवक को
अमेरिका (America)
के कैलिफोर्निया राज्य में हार्ट अटैक (Heart Attack) आया। जानकारी के अनुसार, मृतक 30 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है, जो भिंडीसैदां गांव का निवासी था।
[caption id="attachment_84540" align="aligncenter" width="1200"]
File photo of deceased Gurjant Singh[/caption]
died[/caption]
File photo of deceased Gurjant Singh[/caption]
दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक
वह लगभग डेढ़ साल पहले बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से अमेरिका गया था। फिलहाल वह अजूबा सिटी में एक स्टोर में काम कर रहा था। मौत शनिवार को हुई, जिसकी जानकारी रविवार को मिली। परिजनों ने बताया कि गुरजंट सिंह दो बहनों का इकलौता भाई था।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
उसकी असमय मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। माता-पिता और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी गहरा दुःख और सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई परिवार के साथ अपना दुख साझा कर रहा है। परिजनों का कहना है कि गुरजंट सिंह ने अपने परिवार की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए विदेश जाने का निर्णय लिया था, लेकिन किस्मत ने उसे बहुत जल्दी छीन लिया। [caption id="attachment_5519" align="aligncenter" width="800"]
died[/caption]