Thursday, 14 May 2026
पंजाब
America News: अमेरिका में पंजाबी युवक को 5 साल की जेल, मोटरसाइकिल क्लब के जरिए हथियार तस्करी का खुलासा
डेली संवाद, अमेरिका।
America News: विदेश में पंजाबी युवक को जेल की सजा सुनाने की खबर सामने आ रही है। अमेरिका (
America
) की फेडरल कोर्ट ने पंजाबी मूल के जशनप्रीत सिंह (27) को 64 महीने यानी 5 साल 4 महीने की जेल की सजा सुनाई है।
जशनप्रीत पर अवैध हथियारों की तस्करी और अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह से जुड़े होने का आरोप था। जशनप्रीत सिंह ने कैलिफोर्निया (California) में “पंजाबी डेविल्स” नाम से एक मोटरसाइकिल क्लब बनाया था, लेकिन जांच में पता चला कि यह क्लब असल में आउटलॉ गिरोह के तौर पर अवैध हथियार सप्लाई में शामिल था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसमें शॉर्ट बैरल राइफल, आधुनिक असॉल्ट हथियार, मशीन गन कन्वर्जन डिवाइस और घातक विस्फोटक शामिल थे। सैन जोआक्विन काउंटी बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा कारणों से विस्फोटकों को मौके पर नष्ट किया।
युवाओं के लिए हथियार सप्लाई
कैलिफोर्निया पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेल्स एंजेल्स गिरोह से हथियार खरीदकर स्थानीय युवाओं के लिए सप्लाई करता था। पुलिस ने पिछले साल एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान जशनप्रीत सिंह के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।