ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 07 August 2026

US News: पंजाब के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, परिवार में मची चीख-पुकार

US News: पंजाब के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, परिवार में मची चीख-पुकार

डेली संवाद, अमेरिका। US News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक युवक की पहचान खुशकरनदीप सिंह के रूप में हुई है जो पटियाला जिले के निकट स्थित गांव अतला का रहने वाला था।

पांच साल पहले गया था अमेरिका

बताया जा रहा है कि खुशकरनदीप पांच साल पहले अमेरिका गया था। वह कैलिफोर्निया में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। परिवार के मुताबिक 30 जुलाई के बाद से उनका संपर्क टूट गया था और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिवार की शिकायत के बाद कैलिफोर्निया पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसकी लाश एक सुनसान और जंगल वाले इलाके से बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में अमेरिकी पुलिस का मानना है कि खुशकरनदीप सिंह को उनकी गाड़ी में सफर के दौरान निशाना बनाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।