Sunday, 24 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब का जेल विभाग हो रहा हाई-टेक, आधुनिक उपकरणों की स्थापना से जेलों का बुनियादी ढांचा होगा मज़बूत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के जेल विभाग द्वारा सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के लिए राज्य की जेलों हेतु अति-आधुनिक सुरक्षा उपकरण खरीदने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के जेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की जेलों की सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है।
[caption id="attachment_6717" align="aligncenter" width="800"]
Laljit Singh Bhullar[/caption]
CCTV[/caption]
Laljit Singh Bhullar[/caption]
सुरक्षा उपकरणों की खरीद की जा रही
लालजीत सिंह भुल्लर ने ( Laljit Singh Bhullar ) कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में जेलों के सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए प्रमुख सुरक्षा उपकरणों के साथ-साथ फुल बॉडी स्कैनर, बॉडी वार्न कैमरे, फ्लड लाइट्स, वॉकी-टॉकी सेट, बूम बैरियर, सीसीटीवी कैमरे, स्निफर डॉग्स, एक्स-रे आधारित स्कैनर, सर्च लाइट्स, हाई मस्ट पोल्स, नॉन-लाइनियर जंक्शन डिटेक्टर, एंटी-रायट्स किट्स, ई-कार्ट्स और हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में वायर मैश आदि सुरक्षा उपकरणों की खरीद की जा रही है।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
भुल्लर ने बताया कि राज्य की दो जेलों में टी-एच.सी.बी.एस (टावर फॉर हार्मोनियस कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम) जैमर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल की मुख्य दीवार के बाहर से प्रतिबंधित सामान फेंकने, दीवार चढ़ने, दंगों और मोबाइल उपयोग की स्थिति में अलार्म देने के लिए आठ केंद्रीय जेलों में AI आधारित CCTV सिस्टम की स्थापना पूरी हो चुकी है और यह प्रणाली राज्य की 17 अन्य जेलों में भी लागू की जा रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य की 13 संवेदनशील जेलों को कवर करने के लिए 19 एक्स-रे बैगेज स्कैनर भी खरीदे गए हैं। [caption id="attachment_16369" align="aligncenter" width="800"]
CCTV[/caption]