Thursday, 25 June 2026
राजनीति
Raghav Chadha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कई दिनों बाद आए नजर, फेक वीडियो पर कही ये बात
डेली संवाद, जालंधर।
Raghav Chadha: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) से जुड़े कथित बेअदबी वीडियो विवाद में अब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी खुलकर सामने आ गए हैं। चड्ढा ने इस मामले में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों को इस बात पर संदेह था कि बेअदबी से जुड़ा वीडियो असली है, एआई से बनाया गया है या फर्जी है, उनके सभी संदेह अब समाप्त हो चुके हैं।
Bhagwant Mann[/caption]
फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई गई
उन्होंने दावा किया कि असली वीडियो को छिपाने के लिए एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई गई। राघव चड्ढा ने कहा कि इस घटना से पूरा सिख समुदाय और गुरु नानक नामलेवा समाज आहत, नाराज और गुस्से में है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चड्ढा ने सवाल उठाया कि कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट कैसे हासिल की गई और इसमें किन-किन अधिकारियों की भूमिका रही।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने यह भी पूछा कि रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल हुआ या निजी धन का, तथा क्या इस मामले में रिश्वतखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे पहलू भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ है तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। [caption id="attachment_12805" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann[/caption]