ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 September 2026

Punjab News: SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, सांसद ने AAP सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Punjab News: SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, सांसद ने AAP सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम शामिल नहीं है। चड्ढा ने दावा किया कि ड्राफ्ट सूची में उनका नाम ‘स्थानांतरित’ की श्रेणी में डालकर हटाने का प्रयास किया गया।

इस पर राघव चड्ढा ने सवाल उठाते हुए इसे महज क्लेरिकल गलती मानने से इनकार किया है और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। राघव चड्ढा ने कहा कि उनका वोटर आईडी पंजाब के मोहाली में पंजीकृत है। इसके बावजूद उन्हें ‘शिफ्टेड’ श्रेणी में क्यों रखा गया, यह सवाल उठता है।

ड्राफ्ट चरण में SIR की प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक तकनीकी या क्लेरिकल गलती नहीं लगती और यह भी पूछा कि उन्हें ‘शिफ्टेड’ किसने और किस आधार पर चिन्हित किया। चड्ढा के मुताबिक, SIR की प्रक्रिया अभी ड्राफ्ट चरण में है, इसलिए उनके पास अपना नाम दोबारा शामिल कराने का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की वोटर लिस्ट किसी राजनीतिक पार्टी की निजी संपत्ति नहीं है। चड्ढा ने आरोप लगाया कि उनके भाजपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आप इस मुद्दे को लेकर “गुस्से में जल रही है।”