Wednesday, 27 August 2025
राजनीति
Rahul Gandhi: गुजरात मॉडल वोट चोरी का मॉडल, राहुल गांधी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
डेली संवाद, मुजफ्फरपुर।
Rahul Gandhi Bihar Voter Adhikar Yatra Live News: बिहार (Bihar) की राजनीति में बदलाव लाने के लिए कांग्रेस (Congress) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) पर है। इस यात्रा का आज 11वां दिन है। यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची है। यहां जारंग हाई स्कूल मैदान में राहुल ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'इन लोगों ने महाराष्ट्र और गुजरात का चुनाव चोरी किया।
Rahul Gandhi[/caption]
Rahul Gandhi[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि 2014 से पहले ये गुजरात (Gujarat) में शुरू हुआ। गुजरात मॉडल आर्थिक मॉडल नहीं है।' 'गुजरात मॉडल वोट चोरी करने का मॉडल है। जिसे ये लोग 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लाए। हम कुछ कहते नहीं थे, क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं थे, लेकिन महाराष्ट्र में हमें सबूत मिल गया। [caption id="attachment_80478" align="aligncenter" width="1200"]
Rahul Gandhi[/caption]
शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इससे पहले तमिलनाडु के CM स्टालिन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- 'वोटर्स को लिस्ट से हटाना आतंकवाद से खतरनाक है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना लिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी के शब्दों और आंखों में कभी डर नहीं होता।' राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दरभंगा (Darbhanga) से सुबह साढ़े 8 बजे अपनी यात्रा शुरू की थी। इस दौरान वे प्रियंका गांधी के साथ बुलेट से भी चले। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मां जानकी का दर्शन करने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम नहीं जाएंगी। वह दिल्ली लौट गई हैं। [caption id="attachment_78204" align="aligncenter" width="1200"]
Rahul Gandhi[/caption]