ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 08 August 2025

Rahul Gandhi: भाजपा ने वोट चोरी करवा कर मोदी को बनाया PM, चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक डेटा दे, तो हम साबित कर देंगे

Rahul Gandhi: भाजपा ने वोट चोरी करवा कर मोदी को बनाया PM, चुनाव आयोग इलेक्ट्रॉनिक डेटा दे, तो हम साबित कर देंगे
डेली संवाद, नई दिल्ली। Rahul Gandhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार 25 सीट के मार्जिन से प्रधानमंत्री बने हैं। 25 सीट ऐसी हैं, जिन्हें भाजपा (BJP) ने 35 हजार या कम वोट से जीतीं। अगर हमें इलेक्ट्रानिक डेटा मिल जाए तो हम साबित कर देंगे कि मोदी चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।

चुनाव आयोग से वोटर्स का डेटा मांगना चाहिए

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) को पिछले 10 साल की देश की सारी इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट और वीडियोग्राफी देनी चाहिए। ये सब नहीं देंगे तो क्राइम है। भाजपा को चुनाव चोरी करने दे रहे हैं। पूरे देश को चुनाव आयोग (Election Commission) से वोटर्स का डेटा मांगना चाहिए। [caption id="attachment_78204" align="aligncenter" width="1200"] Rahul Gandhi Rahul Gandhi[/caption]

1,00,250 फर्जी वोट बनाए गए

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्रीडम पार्क में आयोजित कांग्रेस की 'वोट अधिकार रैली' में ये बात कही। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी रैली में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को भी आरोप लगाया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 फर्जी वोट बनाए गए, जिससे भाजपा को फायदा हुआ। भाजपा-EC की मिलीभगत से यह धांधली हुई, जिसने PM मोदी को तीसरी बार सत्ता में पहुंचाया। [caption id="attachment_73820" align="aligncenter" width="1200"] Rahul Gandhi Congress Rahul Gandhi Congress[/caption]

राहुल ने क्या कहा?

कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा में 6.50 लाख वोट हैं। उसमें से 1 लाख 250 वोट चोरी किए गए, मतलब 6 में से 1 वोट इन्होंने चोरी किए। 5 तरीके से चोरी की गई। डुप्लीकेट वोटर मतलब एक वोटर ने कई बार वोट किया। एक वोटर ने 5-6 पोलिंग बूथ में वोट डाला। इन लोगों का कोई एड्रेस भी नहीं है। करीब 40 हजार ऐसे वोट हैं। एक एड्रेस पर कई वोटर हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि एक बेडरूम के घर में 40-50 वोटर दिखा दिए। जब हम उन्हें ढूंढने गए तो वहां कोई नहीं था। उस घर का मालिक बीजेपी नेता निकला। कर्नाटक की सरकार पैसा देकर चोरी की गई थी। मेरे पास सबूत है कि लोकसभा में भी चोरी की गई। भाजपा की विचारधारा संविधान के खिलाफ है। कर्नाटक का डेटा निकालने में हमें 6 महीने लगे, 1 वोट को लाखों वोटर से चेक किया। [caption id="attachment_75314" align="aligncenter" width="1200"] Rahul Gandhi Rahul Gandhi[/caption]

फार्म 6 का मिसयूज किया गया

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हर एक नाम को चेक किया, चुनाव आयोग का पूरा डेटा हमारे लिए सबूत है।  हमें एक सीट की सच्चाई निकालने के लिए 6 महीने लगे, अगर EC ने डेटा नहीं दिया तो हम ये काम 20-25 सीटों पर भी कर सकते हैं। आप छिप नहीं सकते एक न एक दिन आपको विपक्ष का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि जहां फार्म 6 का मिसयूज किया गया, वहां 34 हजार वोट थे। फार्म 6 नए वोटर्स के लिए होता है, लेकिन 34 हजार ऐसे वोटर्स हैं जिनकी एज 60, 70 और 80 साल है। डुप्लीकेट वोटर्स ने पहले कर्नाटक में वोट दिया। इसके बाद महाराष्ट्र और यूपी में भी वोट दिया।