ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 08 June 2026

Punjab News: शहर का यह फाटक 2 दिन रहेगा बंद, वाहन चालकों को होगी भारी परेशानी

2 दिन बंद रहेगा रेलवे फाटक
2 दिन बंद रहेगा रेलवे फाटक
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: हरनाम नगर स्थित रेलवे फाटक से गुजरने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरनाम नगर स्थित रेलवे फाटक 2 दिन बंद रहेगा जिससे वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के हरनाम नगर स्थित रेलवे फाटक को मरम्मत कार्य के चलते अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। फाटक बंद होने से इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फाटक बंद रखने का निर्णय

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग द्वारा फाटक पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अस्थायी रूप से फाटक को बंद रखने का निर्णय लिया है। फाटक बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रशासन ने ट्रैफिक को पक्खोवाल रोड अंडरपास और मिड्डा चौक रेलवे फाटक की ओर डायवर्ट किया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। हालांकि, मार्ग बदलने के कारण लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे यात्रा में अधिक समय लग रहा है। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक को दोबारा खोल दिया जाएगा।