ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 12 June 2026

Rain Alert In Punjab: पंजाब में मौसम विभाग ने भीषण तूफान और बारिश का अलर्ट किया जारी

Rain Alert In Punjab
Rain Alert In Punjab
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: पंजाब और चंडीगढ़ में आज फिर से खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। आज के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जिसमें तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथ तूफान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पंजाब (Punjab) में आज बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथ तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। [caption id="attachment_15434" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

बारिश और गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में 17 जून तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा और मानसा जिलों में भी ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है। बता दे कि बीते दिन पंजाब में भीषण तूफान और भारी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसके दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।