Friday, 27 March 2026
पंजाब
Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, तेज हवाएं और भारी बारिश की आशंका
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदल लिया है। मार्च के आखिरी दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा था, लेकिन अब एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में मौसम में बदलाव आ गया है।
मौसम विभाग (
IMD
) के मुताबिक पंजाब में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 मार्च को पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 मार्च को पंजाब के कई इलाकों में बारिश होगी।