Wednesday, 03 September 2025
देश
Rainfall Flood: दिल्ली में खाली करवाई गई कई कालोनियां, पंजाब के 1400 गांवों में बाढ़, हरियाणा में 200 स्कूल बंद
डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Rainfall Flood LIVE Update: मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर भारत बाढ़ की चपेट में है। पहाड़ों में बादल फटने और लैंड स्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान (205 मीटर) के ऊपर 206 मीटर पर बह रही है। वजह है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
जालंधर के कई गांवों में आई बाढ़, फैक्ट्री में फंसे 8 मुलाजिम रेस्क्यू किए गए, भारी बारिश का अलर्ट[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Himachal Weather Rainfall News Update[/caption]
Weather Update[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
दिल्ली (Delhi) में निचले इलाकों से 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई इलाकों में घुटने से ऊपर तक पानी भरा है। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास के आदेश हैं। हरियाणा में झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत अन्य जिलों के 200 से ज्यादा स्कूल बंद हैं। [caption id="attachment_83886" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर के कई गांवों में आई बाढ़, फैक्ट्री में फंसे 8 मुलाजिम रेस्क्यू किए गए, भारी बारिश का अलर्ट[/caption]
पंजाब के 23 जिले में बाढ़
पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा समेत 23 जिलों में अब भी बाढ़ के हालात हैं। 1400 गांवों के 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। [caption id="attachment_74961" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
य़ूपी में मूसलाधार बारिश
उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में तेज बारिश से हालात बिगड़े हैं। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। मथुरा में यमुना में बाढ़ है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना का पानी केवल 400 मीटर दूर है। यहां 900 परिवार प्रभावित हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पहुंच गया है। [caption id="attachment_82115" align="aligncenter" width="1200"]
Himachal Weather Rainfall News Update[/caption]
हिमाचल में 1300 से ज्यादा सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में 1300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मकान गिरने और लैंडस्लाइड में मौत हुई। राज्य के 7 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। वहीं, राजस्थान में दौसा के लालसोट में कच्चा बांध टूटने से जयपुर के 5 से ज्यादा गांव डूबे हैं। [caption id="attachment_79780" align="aligncenter" width="1200"]
Weather Update[/caption]