Monday, 09 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम से पूछताछ करेगी शिलांग पुलिस, आखिर क्यों करवाई अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या?
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Raja Raghuvanshi Murder Case: हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर पहुंची है। माना जा रहा है कि मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को अपने साथ मेघायल लेकर जा सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर अपडेट आना बाकी है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
दरअसल, सोमवार को मेघालय पुलिस (Meghalaya Police) की एक टीम गाजीपुर
(Ghazipur)
के सखी-वन स्टॉप सेंटर पहुंची। यहीं पर सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) को रखा गया है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 3 की पहचान आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और राज सिंह कुशवाह के रूप में हुई है।
#WATCH | Raja Raghuvanshi murder case: A team of Meghalaya police arrives at Sakhi-One Stop Centre in Ghazipur, where Sonam Raghuvanshi, has been kept.
4 people have been arrested in this case. Of these, 3 have been identified as Akash Rajput, Vishal Singh Chauhan and Raj Singh… pic.twitter.com/NJKTVmSejr — ANI (@ANI) June 9, 2025