ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 31 July 2025

Rajasthan JET Result 2025 OUT: राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट रिजल्ट जारी, यहां कर सकते हैं चेक

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rajasthan JET Result 2025 OUT: राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (JET 2025) का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की ऑफिशियल वेबसाइट jetskrau2025.com पर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट्स इस पेज पर दिए लिंक से भी लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट कब और कैसे चेक कर सकेंगे

  • इस एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकते हैं।
  • राजस्थान जेट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको परिणाम के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल (यूजरनेम, पासवर्ड) दर्ज करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे।
[caption id="attachment_80131" align="aligncenter" width="1200"] Rajasthan JET Result 2025 OUT Rajasthan JET Result 2025 OUT[/caption]

किन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

राजस्थान (Rajasthan) ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से छात्रों को राजस्थान राज्य के संस्थानों में एग्रीकल्चर एवं अलॉइड साइंस से संबंधित यूजी, पीजी एवं पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन दिया जायेगा। यूजी, पीजी एवं पीएचडी कोर्सेज की डिटेल निम्नलिखित है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यूजी प्रोग्राम्स: बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एससी. (ऑनर्स) बागवानी, बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी, बी.एससी. (ऑनर्स) खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, बी.एससी. (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/ गृह विज्ञान, बी.एफ.एससी. मत्स्य विज्ञान, बी.टेक. (डेयरी प्रौद्योगिकी) और बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पीजी प्रोग्राम्स: एम.एससी. कृषि, एम.एससी. बागवानी, एम.एससी. वानिकी और एम.एससी. सामुदायिक विज्ञान/ गृह विज्ञान पीएचडी प्रोग्राम्स: पीएच.डी. कृषि, पीएच.डी. बागवानी, पीएच.डी. गृह विज्ञान/ सामुदायिक विज्ञान

डेट्स में हो रहा बदलाव

आपको बता दें कि पहले इस परीक्षा का रिजल्ट 26 जुलाई को जारी होना था जिसे बढ़ाकर 29 जुलाई 2025 किया गया था। इसके बाद परिणाम 29 जुलाई को भी जारी नहीं हो सका। अब ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानी 31 जुलाई को रिजल्ट किया गया है। आपको बता दें कि राजस्थान जेईटी परीक्षा 2025 का आयोजन 20 जून 2025 को एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1:10 बजे तक करवाया गया था।