Saturday, 04 October 2025
पंजाब
Rajinder Gupta: अरविंद केजरीवाल नहीं, बल्कि पंजाब का सबसे अमीर उद्योगपति होगा AAP का राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Rajinder Gupta Resignation Accepted Punjab Government Rajya Sabha Aam Admi Party: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के बड़े उद्योगपति राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। क्योंकि AAP के मुख्य संरक्षक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। लुधियाना के संजीव अरोड़ा द्वारा राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं, लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।
पंजाब
(Punjab)
से सबसे बड़े उद्योगपति और Trident Group के मालिक राजेंद्र गुप्ता राज्यसभा के लिए AAP के कैंडिडेट होंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में गुप्ता को पंजाब प्लानिंग बोर्ड में शामिल किया था। राजेंद्र गुप्ता ने वहां से इस्तीफ़ा दे दिया है। अब उनको संजीव अरोड़ा के लुधियाना उपचुनाव जीतने से खाली हुई सीट पर राज्यसभा भेजा जाएगा।
[caption id="attachment_88016" align="aligncenter" width="1200"]
Rajinder Gupta Trident[/caption]
Rajinder Gupta Trident Group Punjab[/caption]
Rajinder Gupta Trident[/caption]
राजेंद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा
यही नहीं, राजेंद्र गुप्ता ने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। आपको बता दें कि यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा पद छोड़ने के बाद लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ा था। लुधियाना वेस्ट की सीट विधायक गुरप्रीत गोगी के देहांत के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया था। [caption id="attachment_88018" align="aligncenter" width="1200"]
Rajinder Gupta Trident Group Punjab[/caption]
