Thursday, 12 February 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Rajpal Yadav: हास्य कलाकार राजपाल यादव ने जिससे 5 करोड़ रुपए लिए हैं, उनका वकील आया सामने, बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Rajpal Yadav cheque bounce case: हास्य कलाकार राजपाल यादव (Rajpal Yadav) के चेक बाउंस मामले में नया मोड आ गया है। राजपाल यादव ने जिससे 5 करोड़ रुपए लिए हैं, उनके वकील ने मीडिया में आकर कई बातें बताई हैं। वकील ने सारी सच्चाई मीडिया को बताई है। जिससे पूरा मामला क्लीयर हुआ है।
वकील के मुताबिक राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने 7 चेक दिए थे, हर चेक 1.5 करोड़ रुपए का था. सारे चेक बाउंस हुए। निचली अदालत ने राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को हर चेक के लिए 3-3 महीने की सजा सुनाई। साथ ही 1.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया।
[caption id="attachment_102263" align="aligncenter" width="1200"]
rajpal yadav[/caption]
Court Order[/caption]
rajpal yadav[/caption]
सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील
इसके बाद राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की। लेकिन राजपाल (Rajpal Yadav) के केस में मेरिट नहीं था, ऐसे में सजा पर रोक नहीं लगती। इसलिए राजपाल ने कोर्ट में तुरंत समझौते की बात की और सेटल करने को तैयार हुए। लेकिन इसके बाद भी पैसे नहीं दिया।वकील ने बताया पूरा सच, देखें
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने कोर्ट को कई बार कहा कि मैं पैसा जमा कराऊंगा। इस दौरान 75 लाख रुपए जमा भी कराए। लेकिन समय बहुत बीत गया। आखिर में कोर्ट ने राजपाल को 2 दिन का वक्त दिया सरेंडर करने का। इसके बाद राजपाल ने कोर्ट से रिक्वेस्ट की कि उन्हें कुछ वक्त दिया जाए। कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। [caption id="attachment_73663" align="aligncenter" width="1200"]
Court Order[/caption]