Wednesday, 03 September 2025
पंजाब
Raman Arora: जाने कौन है पंजाब के चर्चित MLA रमन अरोड़ा, जिन्हें 100 दिन बाद जेल से मिली जमानत?
डेली संवाद, जालंधर।
Raman Arora: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) पिछले काफी दिनों से करप्शन के केस को लेकर चर्चा में चल रहे है। करप्शन केस में पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। 100 दिन बाद बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा करप्शन केस में जेल में बंद विधायक को जमानत दी गई है।
MLA Raman Arora[/caption]
विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा[/caption]
CM Bhagwant Mann[/caption]
कौन है रमन अरोड़ा?
आपको बता दें कि रमन अरोड़ा ( Raman Arora ) जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक है। आम आदमी पार्टी (AAP) में आने से पहले वे कांग्रेस की सरकार में खत्री अरोड़ा पंजाब बोर्ड का उपाध्यक्ष रहे हैं। रमन अरोड़ा जालंधर (Jalandhar) के पीर बोदला बाजार में कपड़े का व्यापार करते हैं। रमन अरोड़ा राजनीति में आने से पहले भजन गायक के रूप में प्रसिद्ध थे, विधायक बनने के बाद भी वे भजन गाते रहते थे। [caption id="attachment_79796" align="alignnone" width="1200"]
MLA Raman Arora[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
उनका राजनीति में प्रवेश तब शुरू हुआ जब उन्हें कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के तहत खत्री अरोड़ा पंजाब बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए और साल 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें उन्होंने जीत हासिल कर कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी को हराया था। राजिंदर बेरी ही रमन अरोड़ा को राजनीति में लेकर आए थे। [caption id="attachment_72977" align="alignnone" width="800"]
विजीलैंस की गिरफ्त में MLA रमन अरोड़ा[/caption]
24 मई को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
वहीं 24 मई 2025 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया। उन पर नगर निगम के अफसरों के साथ मिलकर फर्जी नोटिस जारी करने और संपत्ति मालिकों से तोड़फोड़ या सीलिंग की धमकी देकर पैसे ऐंठने का आरोप लगा है।
पार्टी ने वापस ली सुरक्षा
इसी के चलते पार्टी द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को दी गई सुरक्षा भी वापिस ले ली गई। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा रमन अरोड़ा के घर पर छापेमारी की गई और गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद, जांच जारी रहने तक अरोड़ा को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। [caption id="attachment_55516" align="alignnone" width="800"]
CM Bhagwant Mann[/caption]