Thursday, 03 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Ramayana First Look: 'रामायण' का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, VFX ने सबको कर दिया हैरान; फैंस ने जाहिर की एक्साइटमेंट
डेली संवाद, मुंबई।
Ramayana First Look: लंबे इंतजार के बाद नितेश तिवारी की महान कृति 'रामायण' की पहली झलक सामने आ गई। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। 3 मिनट 4 सेकंड के इस क्लिप में दिखाए गए VFX ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर धनुष-बाण चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि रावण के रूप में यश भी उनके सामने जबरदस्त टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।
कैसा है रामायण का फर्स्ट लुक?
वीडियो की शुरुआत भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ की गई है। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के किरदार में खूब जच रहे हैं। उनका लुक और अंदाज देखकर लगता है कि उन्होंने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है। इतना ही नहीं उन्होंने धनुष-बाण चलाना भी सीखा, ताकि उनकी एक्टिंग और असली लगे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम वीडियो में राम के साथ-साथ रावण की पहली झलक भी दिखाई गई है, जिसे साउथ के सुपरस्टार यश ने निभाया है। एक सीन में रणबीर और यश आमने-सामने दिखाई देते हैं, जो राम और रावण के बीच होने वाली बड़ी टक्कर को दर्शता है।कैसा है वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक?
हालांकि वीडियो में किसी भी किरदार का डायलॉग सुनने को नहीं मिलता, लेकिन इसका बैकग्राउंड म्यूजिक काफी दमदार है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में किरदारों के डायलॉग, हावभाव और बॉडी लैंग्वेज पर गहराई से काम किया गया है।फैंस ने की हॉलीवुड फिल्म से तुलना
वहीं फैंस भी इसकी पहली झलक पाकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रणबीर और यश के लुक ने जहां प्रशंसकों को प्रभावित किया, वहीं वीडियो में वीएफएक्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक यूजर ने लिखा, "3000 करोड़ लोड हो रहे हैं..." दूसरे ने टिप्पणी की, "मास्टरपीस देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" एक अन्य फैन ने लिखा,"हॉलीवुड इसके सामने कुछ भी नहीं है।" एक अन्य ने लिखा, "क्या पागलपन भरा वीएफएक्स है।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "यह वह क्वालिटी है जिसके लिए तरसना चाहिए।"