ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 13 March 2026

Ranjit Singh Encounter Controversy: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रणजीत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Ranjit Singh Encounter Controversy: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रणजीत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
डेली संवाद, गुरदासपुर। Ranjit Singh Encounter Controversy: पंजाब के जिला गुरदासपुर ( Gurdaspur ) में पुलिस मुठभेड़ में 19 वर्षीय रणजीत सिंह (Ranjit Singh) की मौत के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। रणजीत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। डॉक्टरों द्वारा किया गया पोस्टमार्टम 4 घंटे 8 मिनट तक चला। अपनी रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि रणजीत सिंह (Ranjit Singh) के शरीर पर कुल 6 चोट के निशान थे। उसकी छाती के दाहिनी ओर एक गोली का घाव था। उसकी छाती के बाईं ओर भी एक गोली का घाव था। उसके मुंह, नाक और कान से खून बह रहा था।

गोली लगने से बने घाव

इसके अतिरिक्त पीठ के दाहिनी और बाईं ओर तीसरा और चौथा घाव पाया गया, जो गोली लगने से बने थे। साथ ही, पाँचवाँ घाव माथे के बाईं ओर था, जहाँ लालिमा और सूजन थी। छठा घाव दाहिने पैर पर था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आपको बता दें कि हालांकि इस रिपोर्ट से पुलिस को कुछ राहत मिली होगी, लेकिन सवाल अभी भी बना हुआ है कि अगर रणजीत सिंह पुलिस वाहन को पलटने के बाद भाग निकला, तो हथकड़ी लगे होने के बावजूद उसे मोटरसाइकिल और पिस्तौल कहां से मिली। गौरतलब है कि 22 फरवरी, 2026 को गुरदासपुर के आदिया गांव के पास एक चौकी पर पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड के जवान अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में रणजीत सिंह समेत तीन युवकों को संदिग्ध के रूप में पहचाना था।