Wednesday, 06 May 2026
हरियाणा
Haryana News: गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा, राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डेली संवाद, गुरुग्राम।
Haryana News: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर शहर की बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य रूप से सड़कों की स्थिति, ड्रेनेज सिस्टम, सफाई व्यवस्थाएं और पेयजल आपूर्ति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और मानसून के आगमन से पहले जलभराव की समस्या का स्थायी और दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए।