Monday, 26 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: रविदासीय समाज का पंजाब सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: सतगुरु श्री रविदास महाराज जी के 649 वे प्रकाश उत्सव पार बस्ती दानिशमंदा रोड जालंधर वेस्ट से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा रोड का पिछले 7 महीने से बुरा हाल है। आज श्री रविदास मंदिर चुंगी नंबर 9 श्री गुरू रविदास मंदिर कटरा मोहल्ला की सभा ने पंजाब सरकार एवम् नगर निगम के खिलाफ इकट्ठे होकर दानिशमंदा रोड पर रोष प्रदर्शन किया।
गुरु रविदास मंदिर चुंगी नंबर 9 के चेयरमैन तरसेम थापा ने कहा हमारे रहबर सतगुरु रविदास महाराज जी का 649 वां प्रकाश उत्सव पूरे देश विदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और हमारे जालंधर खास कर के जालंधर वेस्ट बस्ती दानिशमंदा रोड पर आम आदमी पार्टी (
AAP
) की तरफ से समाज के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पिछले 7 महीने से इस रोड का इतना बुरा हाल आज तक कितनी सरकार आई पर कभी भी ऐसे हालात इस रोड के नहीं देखेंगे।
वहीं पार्षद पुत्र कृष्ण मनिया द्वारा पंजाब सरकार और नगर निगम के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई। उन्होंने कहा कि जब से यह काम शुरू हुआ है तब से ही मैं मेयर साहब को और नगर निगम के अधिकारियों से सम्पर्क रख रहा था कि हमारे सतगुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश उत्सव आ रहा है ठेकेदार से विनती करके इस सड़क का कार्य जल्दी खत्म करवाया जाए पर किसी ने भी मेरी बात नहीं सुनी।
इस मौके पर श्री गुरु रविदास मंदिर चुंगी नंबर 9 के चेयरमैन तरसेम थापा, प्रधान तरसेम मिनिया, कैशियर सतपाल भंगोत्तरा विजय मीता, यशपाल सारंगल, हरप्रीत हैप्पी, अनिल ज्योति सरंगल,सुनील अत्री ,विजय फैक्ट्री पाठी मोहनलाल, मास्टर रतन लाल, मदन लाल लोंच समेत मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
वहीं 31 जनवरी को सतगुरु रविदास महाराज जी की शोभायात्रा इस रोड से निकालनी है रोड खराब होने की वजह से यह यात्रा बाबूजी की जीवनीराम चौक से शुरू की जाएगी और इतिहास में याद रखा जाएगा की आम आदमी पार्टी की सरकार के समय में रविदासिया समाज से सौतेला व्यवहार किया गया और हमारी शोभायात्रा रोकने का प्रयास किया गया। श्री गुरु रविदास मंदिर कटरा मोहल्ला के प्रधान राकेश लोच द्वारा सरकार से अपील की गई अगर आपसे यह सड़के हालत नहीं सुधारते तो फॉर्मेलिटी करना भी बंद करें और हम खुद अपने खर्चे से रास्ता साफ करके पैदल जाने के लिए बनवा लेंगे और याद रखेंगे कि आपकी पार्टी ने हमारे समाज के साथ और हमारे बस्ती दानिशमंदा निवासियों के साथ जो हालात सड़क खराब करके की है वह इतिहास में याद रहेगा।