ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 25 April 2026

Haryana News: गेहूं खरीद में रिकॉर्ड आवक, मंडियों में 81.48 लाख मीट्रिक टन पहुंचा

Haryana News: गेहूं खरीद में रिकॉर्ड आवक, मंडियों में 81.48 लाख मीट्रिक टन पहुंचा
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा ( Haryana ) में रबी सीजन 2026-27 के दौरान गेहूं खरीद और मंडी व्यवस्था को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार प्रदेश की मंडियों में रिकॉर्ड स्तर पर गेहूं की आवक दर्ज की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि इस सीजन में अब तक कुल 81.48 लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा है, जिसकी कुल कीमत लगभग 21,041 करोड़ बताई गई है। खास बात यह रही कि 11 अप्रैल को एक ही दिन में 7.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

97 प्रतिशत गेहूं का बायोमेट्रिक सत्यापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक करीब 5.80 लाख किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं। सरकार की ओर से लगभग 97 प्रतिशत गेहूं का बायोमेट्रिक सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 70.23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है, जिसमें से 59.77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का सत्यापन किया जा चुका है। इसके साथ ही 34.56 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।