Tuesday, 14 April 2026
पंजाब
Punjab News: 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' की रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, घर बैठे ऐसे करें आवदेन, पढ़े पूरी प्रक्रिया
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' के संबंध में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2026 यानी कल से शुरू होगी।
इस योजना के तहत पंजाब (
Punjab
) में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने रु1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। SC समुदाय जैसी कुछ विशेष श्रेणियों के लिए इस राशि को बढ़ाकर रु1500 करने की भी योजना है। सरकार का लक्ष्य राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाना है।
Pesnion[/caption]
पंजाब का निवास होना जरूरी
सरकार ने महिलाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बना दिया है। पात्र महिलाएं ऑनलाइन सरकारी पोर्टल, निकटतम सेवा केंद्र (CSC) या विशेष शिविरों के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के दौरान, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, मोबाइल नंबर और पंजाब के निवास का प्रमाण जमा करना अनिवार्य होगा। [caption id="attachment_83235" align="aligncenter" width="1200"]
Pesnion[/caption]